भिंड नगर: भारोली रोड स्थित मैरिज गार्डन में पूर्व मंत्री को बकायादारों ने घेरा, 4 घंटे हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र स्थित भारौली रोड के एक मैरिज गार्डन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा नेता डॉ. राजकुमार सिंह कुशवाहा को बकायादारों ने घेर लिया।बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष लंबे समय से अपने पैसे की मांग को लेकर मौके पर पहुंच गए और पूर्व मंत्री को घेर लिया