कुशलगढ़: नीट परीक्षा विवाद पर कुशलगढ़ में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पिपली चौराहे पर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
कुशलगढ़ में बुधवार दोपहर दो बजे नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्रीय विधायक रमीला खड़िया के नेतृत्व में पिपली चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के