बदलापुर: बदलापुर में इंदिरा चौक पर महिला से चेन झपटने वाले 3 नकाबपोश बदमाशों पर दर्ज हुआ मुकदमा
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा चौक पर महिला से चेन झपटकर फरार होने वाले तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक खुटहन थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर निवासी उषा सिंह जौनपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं, तभी पल्सर बाइक सवार तीन बदमाश झपट्टा मारते हुए उनके गले से चेन लेकर फरार हो गए।