बांगरमऊ: बांगरमऊ समाधान दिवस में 119 शिकायतें दर्ज, 17 का मौके पर हुआ निस्तारण, भूमि विवाद के मामले अधिक
उन्नाव के बांगरमऊ तहसील में जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की कुल 119 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई से पहले जिलाधिकारी ने आईसीडीएस सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। समाधान दिवस में