कुटुंबा: कुटुंबा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाजार से घर लौट रहा बाइक सवार हुआ जख्मी
रिसियप थानाक्षेत्र के घेउरा बिगहा गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बाइक सवार की पहचान थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार अजीत शनिवार की शाम घर से आवश्यक कार्य को लेकर अंबा बाजार गए थे।