साहिबगंज: बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन
बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी वाले बिल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को झारखंड सरकार द्वारा बिजली दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर से जुड़ी बिलिंग गड़बड़ियों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साहिबगंज में बिजली कार्यालय का घेराव किया