पूर्व सैनिक संगठन ने अग्निवीर योजना में सेवा अवधि बढ़ाने पर व्यापक पुनर्विचार की मांग की
पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ ने केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए अग्निवीर योजना में दो वर्ष सेवा अवधि बढ़ाने को अस्थायी राहत बताया और योजना की मूल संरचना की पुनः समीक्षा की आग्रह किया। संगठन ने सेना की पारंपरिक भर्ती व्यवस्था, अनुभव और नेतृत्व के महत्व पर जोर देते हुए युद्धक क्षमता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए व्यापक अध्ययन और विशेषज्ञ परामर्श की मांग की है।