जशपुर: IIT बॉम्बे, जिला प्रशासन और एसएमडीटी संस्था के आयोजन से पोषण की पाठशाला से बच्चों में जागरूकता बढ़ेगी, सेहत मजबूत होगी
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जशपुर जिले में बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने और उनमें पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण की पाठशाला कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में शुभारंभ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुवार की शाम 4 बजे हायर और हायर सेकेंडरी विद्यालयों के नोडल अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित