कानपुर: चकेरी थाने में लैंडमार्क होटल के जीएम समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चोरी के आरोप से आहत युवक ने की आत्महत्या
लैंडमार्क होटल की पार्किंग में कार्य करने वाले आकाश नाम के युवक पर चोरी का आरोप लगाकर कार मलिक अवधेश श्रीवास्तव,सहकर्मी रामबाबू और लैंडमार्क होटल के जीएम ने बंधक बनाकर मारपीट की थी,जिससे आहत होकर आकाश ने आत्महत्या कर ली थी।थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 9बजे बताया मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।