कानपुर: बुजुर्ग दंपति ने छह माह से लापता बेटी की तलाश के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में फरियाद की
मंगलवार दोपहर 1:30 बजे बुजुर्ग दंपति छह माह से लापता बेटी की तलाश के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में फरियाद के लिए पहुंचे। जवाबों से आश्वासन से संतुष्ट न होने पर डीएम ऑफिस के बाहर ही लेट गए। बुजुर्ग दंपति ने बताया कि वह बिल्हौर थानाक्षेत्र के उत्तरीपुरा के रहने वाले हैं उनकी बेटीछह माह से लापता लेकिन किसी भी थाने में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।