कानपुर: मॉल रोड स्थित एलआईसी भवन के बाहर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया
मॉल रोड स्थित एलआईसी भवन के बाहर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की मांग व AIIEA को मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार 3 बजे 200 कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सीईओ व प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा गया।