दुधि: अनपरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित गैंग लीडर को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अनपरा पुलिस ने थाना पर पंजीकृत मुकदमा धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त एवं गैंग लीडर संजय यादव पुत्र राजेश यादव, निवासी पड़रछ, झिरगाडंडी थाना कोन को सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया।