बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ज्योति श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक पुलिस परेड का निरीक्षण किया
23 मई शुक्रवार सुबह 7:00 बजे पुलिस लाइन में साप्ताहिक पुलिस परेड का अपर पुलिस अधीक्षक ज्योति श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान क्वार्टर गार्ड , मेस, जी डी कार्यालय, स्टोर रूम, परिवहन शाखा, पुलिस आवासीय बैरक,इत्यादि का निरीक्षण किया। उन्होंने दंगा नियंत्रक उपकरण के अभ्यास को भी देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।