चंदनकियारी: पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चंदनकियारी थाना घेरा
चंदनकियारी थाना क्षेत्र के लाघला गांव निवासी किसन मोदक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि जब शव चंदनकियारी थाना पहुंचा, तो आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को चंदनकियारी थाना के मुख्य द्वार पर रखकर जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।