हरदोई: मेडिकल कॉलेज में लगे वाटर कूलर बने शो पीस, लोगों की प्यास नहीं हो रही बुझ
Hardoi, Hardoi | Apr 24, 2026 भीषण गर्मी के बीच मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आ रहे मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में मरीजों की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर अब महज शोपीस बनकर रह गए हैं, जिससे लोगों की प्यास नहीं बुझ रही है।