कर्वी: चित्रकूट में आशुतोष ब्रह्मचारी के खिलाफ हिंदू संगठन ने कोतवाली के सामने किया प्रदर्शन, FIR कर कार्रवाई की मांग
चित्रकूट में बुधवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आशुतोष ब्रह्मचारी के खिलाफ कर्वी कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। संगठन ने आचार्य रामचन्द्र दास महाराज की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। मामले को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।