बोध गया: बोधगया के एक निजी होटल में जयमाला के दौरान दूल्हे की हरकत बनी शादी टूटने की वजह, दुल्हन ने शादी से किया इंकार
Bodh Gaya, Gaya | Jun 24, 2026 गया जिले के बोधगया के एक निजी होटल में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हे के व्यवहार से नाराज दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों को बिना विवाह संपन्न किए ही अपने-अपने घर लौटना पड़ा। लड़की पक्ष बिहार के आरा और लड़का पक्ष झारखंड के धनबाद का रहने वाला है।