हरदोई: डीएम ने मंडी में स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचकर, दुकानों को जल्द खाली कराने के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Mar 14, 2024 हरदोई में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम हेतु जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंडी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूम के लिए दुकानों को खाली कराने का कार्य जल्द कराया जाये। मंडी परिसर में साफ सफाई करायी जाये। निर्माणाधीन दुकानों का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाये। रैक की संख्या का आकलन कर बनाने का कार्य शुरू कराया जाये।