हरदोई: सपा डेलिगेशन ने कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलकर SDM पर डर, भय व प्रशासनिक अत्याचार करने का लगाया आरोप
Hardoi, Hardoi | Mar 14, 2024 समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मुलाकात की। सपा डेलिगेशन ने हरपालपुर में ग्रामीणों पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर एसडीएम पर मनमानी करने और डर, भय व प्रशासनिक अत्याचार का माहौल पैदा करने के आरोप लगाए हैं। सपा प्रत्याशी उषा वर्मा ने कहा कि ऐसे माहौल में लोकसभा का चुनाव निष्पक्ष हो पाना असंभव है।