हरदोई: कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Hardoi, Hardoi | Mar 14, 2024 कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उद्योग विभाग की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार जरूरी है। इसलिए आप सब लोग मतदाताओं को जागरूक करें, जिससे की जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ सके।