हरदोई: कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर सेमरिया के ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की
Hardoi, Hardoi | Mar 14, 2024 कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने सांडी ब्लॉक के गांव सेमरिया में ग्रामीणों पर दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए प्रशासन ने ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमा कराया है। कांग्रेस की मांग है कि ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।