दनियावां: बड़ी केवई गांव में दो गुटों में हुई मारपीट में एक वृद्ध हुआ घायल।
शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के बड़ी केवई गांव में दो गुटों में हुई मारपीट में एक वृद्धि घायल हो गया है। वृद्ध की पहचान गांव के ही चंद्रशेखर रविदास के रूप में हुआ है। चंद्रशेखर रविदास का सिर फूट गया है। सूचना पर पहुंची शाहजहांपुर थाना पुलिस ने घायल को दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस छानबीन करने में जुटी है। पुलिस को देखते हीआरोपी पक्ष के लोग भाग गए है।