छोटी सरवन: दानपुर थाना क्षेत्र के दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा, 50 हजार रुपये का जुर्माना
दुष्कर्म प्रकरण में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बांसवाड़ा राम सुरेश प्रसाद ने आरोपी दिनेश पुत्र जीवनलाल निवासी ककई डूंगरी,थाना दानपुर को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया।प्रकरण में पीड़िता ने थाना दानपुर में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।