भरथना: महेवा की ग्राम पंचायत नगला शुक्ल मजरा बल्लमपुर में शिवानी बनीं नई राशन डीलर, 135 मतों के अंतर से दर्ज की जीत
महेबा ब्लांक की ग्राम पंचायत नगला शुक्ल के मजरा बल्लमपुर में बुधवार दोपहर को सरकारी उचित दर की दुकान के अनुसूचित जाति वर्ग हेतु आरक्षित राशन डीलर पद का चुनाव शुरु हुआ और 3:30 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया की देखरेख में ब्लॉक प्रशासन की दस सदस्यीय टीम की मौजूदगी में कराया गया।