शिवपुरी में महिला और दो बच्चों का अपहरण, सीसीटीवी में कैद वारदात शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक महिला और उसके दो बच्चों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में पार्वती जाटव (38) अपने दो बच्चों के साथ सड़क से गुजरती दिखाई दे रही है।