बरियातु: दो मासूम बच्चियों के परिजनों से मिले जनप्रतिनिधि, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
बारियातू थाना क्षेत्र के बरवाडीह ग्राम स्थित पानी भरे डोभानुमा गड्ढे में डूबने से हुई दो मासूम चचेरी बहनों की मौत के बाद रविवार को प्रखंड उप प्रमुख निशा शाहदेव एवं भावी जिप उम्मीदवार बिरेंद्र पासवान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दोनों परिवारों को खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान कर दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलायाl