फतुहा: नदी थाना पुलिस ने गुलमहियाचक बॉली कुआं के पास से 10 लीटर देसी शराब किया बरामद।
Fatwah, Patna | May 4, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुलमहियाचक बॉली कुआं के पास से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद किया है। पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के पर कार्रवाई की गई है लेकिन शराब धंधेबाज पुलिस को देखते ही झोले मे रखा शराब फेंककर भागने में सफल रहा है। धंधेबाज का पता लगाया जा रहा है।