घोड़ाडोंगरी: पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का दिया भरोसा
भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बर्राढाना में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे घोड़ाडोगरी के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति निगम के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगजनी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा नुकसान की जानकारी ली।