मशरक: दक्षिण टोला गांव में आपसी मारपीट में एक घायल
मशरक के दक्षिण टोला गांव में आपसी विवाद में मारपीट में एक व्यक्ति को घायल हालत में गुरुवार की दोपहर 12 बजें के लगभग इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव निवासी 35 वर्षीय रंजीत राय है। घटना के बारे में बताया गया कि वे रिश्तेदारी में आए थें कि किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ और मारपीट हो गई।