हज़ारीबाग: पुणे से नुनूचंद महतो का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, गमगीन हुआ माहौल
शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम हजारीबाग:विष्णुगढ़ के चिहुंटिया गांव में पुणे से नुनूचंद महतो (40) का शव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि उनकी मौत पुणे में काम के दौरान बिल्डिंग से गिरने से हुई। वे परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे, जिससे अब परिवार पर संकट गहरा गया है।