बांसवाड़ा: गनोड़ा कस्बे में खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक के चेहरे पर आई गंभीर चोटें, किया गया उदयपुर रेफर
गनोड़ा कस्बे में बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसा। हादसे में बाइक चालक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।परिजनों ने बताया कि धनपाल पुत्र रामु बुनकर निवासी मोटा गांव गेरेज से काम निपटाकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान गनोड़ा कस्बे में उसकी बाइक वहां खड़े एक डंपर से टकरा गई चेहरे पर लगी चोट, उदयपुर रेफर कर दिया।