बड़ौद: सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन कालेश्वर मंदिर परिसर गुराड़िया में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई कार्यशाला ।
आगर जिले के बड़ोद में शनिवार शाम भाजपा सदस्यता अभियान 2024 को लेकर दो जगह कार्यकर्ताओं की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई, गुराड़िया और डाबला अंजना के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन कालेश्वर मंदिर परिसर में किया गया। यहां पर भाजपा के पादरी पदाधिकारी ने संगठन को मजबूत करने की बात कही साथी कहा कि भाजपा के सदस्य बनने के लिए सभी कार्यकर्ता क्षेत्र प्रचार करे।