गोगरी: गोगरी थाना: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति, सास और ससुर गिरफ्तार, केस दर्ज
Gogri, Khagaria | Apr 10, 2026 गोगरी थाना क्षेत्र के मीरगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में गोगरी थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। यह मामला मृतका के पिता शंकर सिंह के आवेदन पर दर्ज किया गया है। आवेदन में पिता ने अपने दामाद कृष कुमार, समधी राजाराम मंडल, सास रंजू देवी सहित कुल छह लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों में से तीन—पति, सास और ससुर—को