पुनपुन: पीपरा के बसियावां खंधा में महिला की हत्या, सबूत मिटाने के लिए चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डाला
Punpun, Patna | Jun 24, 2025 पिपरा थाना क्षेत्र के बसियावां खंधा में मंगलवार के सुबह 10:00 बजे पुलिस ने 31 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है।शव का चेहरा एवं ऊपरी हिस्सा जला हुआ था। ऐसा संभावना जताया जा रहा है कि शव को साक्ष्य छुपाने की नीयत से बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर चेहरा को पूरी तरह जला दिया गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा