हिसुआ: डीएसपी राहुल सिंह ने दी जानकारी, अवैध खनन और पुलिस पर हमले में 28 गिरफ्तार, मोटरसाइकिल, स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर किया गया ज़ब्त
Hisua, Nawada | May 14, 2026 हिसुआ अनुमंडल के डीएसपी राहुल सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। यह जानकारी गुरुवार को दी गई। एसपी अभिनव धीमान की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में अवैध खनन और पुलिस पर हमला करने के आरोप में कुल 28 अभियुक्तों को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।