इंदौर: इंदौर जिला पंजीयक कार्यालय राजस्व में पिछड़ा,सरकार के द्वारा दिए गया था 2540 करोड़ का लक्ष्य अभी तक 2045 करोड़ का राजस्व
Indore, Indore | Mar 2, 2024 जिला पंजीयन कार्यालय को इस बार मकान और जमीन की रजिस्ट्री के माध्यम से अधिक राजस्व प्राप्त करने के लिए सरकार के तरफ से 2540 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था जिसकी तुलना में 29 फरवरी तक 2045 करोड़ का राजस्व इंदौर के जिला पंजीयक कार्यालय को प्राप्त हो चुका है इंदौर के वरिष्ठ जिला पंचायत ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शासन ने 2540 करोड़ लक्ष्य दिया था।