इंदौर: पीसीपीएनडीटी की बैठक में भड़की एडीएम,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार
Indore, Indore | Mar 2, 2024 इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में पीसीपीएनडीटी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई,एडीएम सपना लौवंशी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सभी जानकारी ली,लेकिन समीक्षा बैठक में सही जानकारी नहीं देने और तैयारी से नहीं आने के कारण एडीएम सपना लोवंशी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई,साथ ही हिदायत देते हुए कहा कि अगली बैठक में खानापूर्ति नहीं होना चाहिए।