प्रयागराज: एयर मार्शल तरुण चौधरी ने 1 जून को मध्य वायु कमान के नए AOC-in-C के रूप में संभाला कार्यभार
Sadar, Allahabad | Jun 1, 2026
भारतीय वायु सेना की मध्य वायु कमान, प्रयागराज को नया कमांडर मिला। एयर मार्शल तरुण चौधरी, AVSM, VSM ने मध्य वायु कमान मुख्यालय के वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभाल लिया।एयर मार्शल तरुण चौधरी ने दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी NDA, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज DSSCपूर्व छात्र रहे हैं।