महोबा: महोबा पुलिस हाईटेक, 92 विवेचकों को मिले टैबलेट, डिजिटल होगी जांच, e-Sakshya और UP COP ऐप का दिया प्रशिक्षण
Mahoba, Mahoba | May 24, 2026 महोबा में पुलिसिंग को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए महोबा पुलिस ने डिजिटल कदम उठाया है। SP शशांक सिंह ने 92 विवेचना अधिकारियों को टैबलेट वितरित किए। टैबलेट वितरण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह व CO क्राइम गौरव उपाध्याय मौजूद रहे। इसमें e-Sakshya, UP COP और यक्ष ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई। इससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सकेगा।