ग्वालियर गिर्द: "नशे से दूरी है जरूरी 2.0", जिले भर में चला जागरूकता अभियान
पुलिस ने नुक्कड़ नाटक,प्रतियोगिताओं और शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों में नशामुक्ति की अलख जगाई।बाल भवन के नृत्य महोत्सव में 520 से अधिक लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली। पूरे प्रदेश में 15 दिनों का “नशे से दूरी है जरूरी 2.0“ जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत जिले के थाना क्षेत्रोें में मंगलवार को जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।