गाज़ियाबाद: जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने इंद्रप्रस्थ समाजवादी आवासीय योजना और कोयल एनक्लेव का किया औचक निरीक्षण
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने गुरुवार को इंद्रप्रस्थ समाजवादी आवासीय योजना के टावर और कोयल एन्कलेव में प्राधिकरण के GH 9, 10, 11 एवं 12 टावर्स का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि अनुरक्षण हेतु अनुबंधित फर्म द्वारा जितनी मानव सम्पदा को लगाया जाना चाहिए, वह कार्यरत नही है इसलिए उन्होंने कार्यवाही का आदेश दिए है।