कुरसाकांटा: शंकरपुर चौक के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित परिजनों ने की सड़क जाम
कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौक के निकट हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिरा पंचायत खजूरबाड़ी निवासी 29 वर्षीय बैद्यनाथ कुमार सिंह, पिता धर्मानंद सिंह, के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक गुरूवार की रात लगभग 2 बजे अपने ससुराल मदनपुर भिख्खा से घर लौट रहे थे तभी शंकरपुर चौक के पास किसी गाड़ी की चपेट में आने स