सांगानेर: जयपुर पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड में मुख्य आरोपी कय्यूम खान को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, 4 दिन की रिमांड पर भेजा
जयपुर के खोह-नागोरियान थाना क्षेत्र स्थित करीम नगर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी कय्यूम खान को एक बजे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब उसे 20 जून को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।