शिवहर: शिवहर में मुहर्रम पर्व पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, सुरक्षा टीम ने पैदल फ्लैग मार्च किया
शिवहर में मुहर्रम पर्व को शांति पूर्वक मनाने के लिए एसपी, एसडीपीओ और एसडीएम ने पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीजे बजाने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है और सोशल मीडिया की निगरानी के लिए टीम गठित की गई है।