खलीलाबाद: महुली थाने के नाथनगर ब्लॉक के सामने जेसीबी की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, शव मर्चरी पहुंचा
महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर ब्लाक के सामने जेसीबी की टक्कर में सोमवार की दोपहर 12:00 बजे बाइक पर बैठे कोनी गांव निवासी आदर्श सिंह उम्र 22 वर्ष पुत्र सत्येंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। वही अभय सिंह उम्र 26 वर्ष पुत्र चकबंदी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें खलीलाबाद जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।