पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले में वाहन चेकिंग के दौरान बीते 24 घंटे में ₹7,54,840 का वसूला गया जुर्माना
Purnea East, Purnia | Apr 30, 2026
पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया . जहां शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गयी. इस दौरान जिले में बीते 24 घंटे में वाहन चेकिंग में 7 लाख 54 हजार 840 रुपये का जुर्माना वसूला गया