रीठी: रीठी अस्पताल में लापरवाही: सड़क दुर्घटना में घायल महिला को समय पर इलाज नहीं मिला
Rithi, Katni | May 26, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर व्यवस्थाओं को लेकर सवालों के घेरे में है। सड़क दुर्घटना में घायल हुई एक महिला को आज मंगलवार सुबह करीब 9 बजे इलाज के लिए रीठी सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में काफी देर तक कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।