जांजगीर: जिले में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 100 ट्रैक्टर रेत वापस नदी में डाली गई
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी ने बताया कि ग्राम आमोदी (खपरीडीह) में अवैध रूप से भंडारित रेत के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए आज लगभग 100 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया गया। इसी क्रम में खनिज ,राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा।