पटना ग्रामीण: मुजफ्फरपुर की घटना से बिहार का सिर हुआ नीचा, नीतीश जी के भरोसे बिहार को नहीं छोड़ा जा सकता: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सदाकत आश्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस घटना से बिहार का सिर नीचा हुआ है। नीतीश जी के भरोसे बिहार को नहीं छोड़ा जा सकता है।