पटना ग्रामीण: राजद सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली रवाना, पूर्व राबड़ी भी साथ, रूटीन चेकअप के लिए जाएंगे सिंगापुर
राजद सुप्रीमो लालू यादव आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। लालू यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी दिल्ली के लिए रवाना हो गयी हैं। वहीं, दिल्ली से लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी के साथ सिंगापुर जाएंगे। लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में हुआ है। सिंगापुर में लालू अपना हेल्थ चेकअप करवाएंगे।